Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद रहेंगे आत्मनिर्भर, नहीं सताएगी पैसों की टेंशन, ये 4 पेंशन फंड करेंगे मदद, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद यदि पेंशन की सुविधा मिलने पर ज़िंदगी आसान बन जाती है। बुढ़ापे में भी किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ता। हालांकि की इसके लिए इन्वेस्टमेंट की पूरी प्लानिंग करनी पड़ती है। निवेश के लिए अलग-अलग तरीके है। एनुइटी प्लान, पेंशन स्कीम, पेंशन फंड इत्यादि के जरिए भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है। पेंश फंड निवेश का बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसमें मार्केट लिंक्ड रिटर्न मिलता है। एनपीएस के के तहत कई पेंशन फंड करीब 22% तक रिटर्न भी ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ फंड्स के बारे में यहाँ बताया गया है-

एलआईसी पेंशन फंड स्कीम E- टियर II

इसका संचालन एनपीएस टियर 2 अकाउंट के तहत होता है। पिछले तीन सालों में इस फंड से करीब 22.40% रिटर्न दिया है। इसका वर्तमान एनएवी 28.49 रुपये है। निवेश के लिए यह अच्छा विकल्प बन सकता है।

एलआईसी पेंशन फंड स्कीम E टियर 1

एलआईसी पेंशन फंड स्कीम E टियर 1 भी निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। टियर-2 के मुकाबले इसमें कम रिटर्न मिलता है। पिछले तीन वर्षों में इस फंड से 22.30% का रिटर्न दिया है। वहीं एक में 17.40% और 5 साल में 15.30% का रिटर्न इस पेंशन फंड ने दिया है।

आईसीआईसीआई प्रूडेन्शियल पेंशन फंड स्कीम E-टियर-II

इसका संचालन एनपीएस टियर-2 अकाउंट के भीतर होता है । फंड ने पिछले 3 वर्षों में 22.30% रिटर्न मिलता है। फिलहाल, इसका एनएवी 42.75 रुपये है। हालांकि 5 वर्षों में इसमें एलआईसी फंड स्कीम से ज्यादा रिटर्न मिला।

कोटक पेंशन फंड स्कीम E-टियर 1

इसका संचालन एनपीएस टियर 1 अकाउंट के तहत होता है। वर्तमान में फंड का एनएवी 49.84 रुपये है। इसमें पिछले तीन वर्षों में करीब 21.80 फीसदी रिटर्न मिला।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी फंड या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews