Pension Plan: हर महीने मिलेगी 2 लाख रुपये पेंशन, ये सरकारी स्कीम करेगी मदद, जानें पूजा कैलकुलेशन

Pension Plan: हर महीने मिलेगी 2 लाख रुपये पेंशन, ये सरकारी स्कीम करेगी मदद, जानें पूजा कैलकुलेशन

Pension Plan: बढ़ती उम्र के साथ एक व्यक्ति का शरीर भी रेगुलर जॉब करने में असक्षम होने लगता है। फिर एक ऐसा समय आता है, जब व्यक्ति को जॉब से रिटाय होना पड़ता है। अब नौकरी नहीं तो खर्चे कैसे पूरे होंगे? सबसे बड़ा सवाल यही बन जाता है। रिटायरमेंट के बाद आराम पाने और पैसों की तंगी से बचने के लिए पहले से ही प्लानिंग करनी पड़ती है। जिसके लिए सही पेंशन प्लान चुनना पड़ता है। अलग-अलग पेंशन प्लान मार्केट में उपलब्ध हैं। जरूरी है की आपको कितने पेंशन की जरूरत है। कुछ लोगों को ज्यादा पेंशन की जरूरत पड़ती है। आप नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत 2 लाख रूपये की पेंशन पा सकते हैं। आइए जानें इसके लिए आपको कितना और कब तक निवेश करना होगा।

स्कीम के बारे में

एनपीएस एक स्वैच्छिक बचत योजना  है। इसका लाभ 18 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी भारतीय व्यक्ति उठा सकता है। स्कीम के तहत कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। वर्तमान में इसपर 12% सलाना रिटर्न मिल रहा है। साथ में 2 लाख रुपये तक का टैक्स छूट मिलता है।

ऐसे करें इनवेस्टमेंट

यदि कोई व्यक्ति 40 वर्ष की उम्र में एनपीएस में निवेश शुरू करता है। 60 वर्ष की उम्र होने तक वह 20 वर्षों का स्कीम में निवेश करता रहेगा। एनपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन निवेश पर निर्भर करती है। आप जितना इन्वेस्ट करेंगे उतनी मोंटी पेंशन पाएंगे। ऐसे में यदि आप हर साल 1,30,000 रुपये का निवेश करते हैं तो 20 वर्षों में 3.12 करोड़ रूपये का फंड बना सकते हैं। अब इसमें 10% रिटर्न मिलेगा। इस हिसाब से आपके पास 20 सालों में करीब 10 करोड़ रुपये का फंड बन जाएगा। इसके बाद यदि आप 60% कॉर्पस लम सम यानि 5.97 करोड़ निकाल भी लेते हैं, तब भी आपके बाद 40% रिटायरमेंट कॉर्पस यानि करीब 3.98 करोड़ रुपये बचेंगे। 6% एनुइटी रेट के साथ आप 1.99 लाख रुपये की पेंशन पा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews