Pension Plan: हर महीने मिलेगी 33,000 रुपये पेंशन, RBI की ये स्कीम करेगी मदद, जान लें कैलकुलेशन

pension news

Pension Plan: लोग रिटायरमेंट के बाद आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए पहले से ही निवेश शुरू कर देते हैं। जिसके लिए कई निवेशकों को सरकारी योजनाएं ही सुरक्षित लगती हैं। लाखों लोग सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम, एनएससी, पीएम वय वंदना योजना, अटल पेंशन योजना और सरल पेंशन स्कीम में निवेश करते हैं। ताकि बुढ़ापे में वे सरकारी पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप आरबीआई के बॉन्ड के जरिए भी मंथली पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड के बारे में

आरबीआई के फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड में एनएससी और एससीएसएस से भी ज्यादा ब्याज मिलता है। वर्तमान में इसपर 7.7 इन्टरेस्ट मिल रहा है। सरकार इसके ब्याज दरों में हर 6 महीने पर संशोधन भी करती रहती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। बॉन्ड 10 वर्षों में मैच्योर हो जाता है। इसे निवेश का सुरक्षित तरीका भी माना जाता है। इस बॉन्ड में मुद्रास्फीति से जुड़े रिटर्न की गारंटी सरकार देती है। इसलिए यह रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। हालांकि जमा राशि पर टैक्स भी सकता है। इसलियर निवेश करने से पहले टैक्स संबंधित जानकारी को समझ लें।

ऐसे मिलेगी 33,000 रुपये की पेंशन

फ्लोटिंग रेट सेविंग रेट बॉन्ड में 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति इस बॉन्ड में 54 लाख रुपये का निवेश करता है। तो मैच्योरिटी के बाद उसे करीब 2 लाख रुपये अर्धवर्षिकी इनकम प्राप्त होगी। इस हिसाब से एक निवेशकों को हर महीने 33 हजार रुपये से लेकर 34 हजार रुपये तक की इनकम मिलेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी बॉन्ड का स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews