छोटे निवेश पर जिंदगी भर मिलेगी मंथली पेंशन, ये स्कीम करेगी मदद, 40 की उम्र में भी लगा सकते हैं पैसा, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: कई लोग रिटायरमेंट की तैयारी देरी से करते हैं। ऐसे में ज्यादातर पेंशन प्लान में ज्यादा निवेश करना पड़ता है। लेकिन हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 40 वर्ष का व्यक्ति भी कम निवेश में मोटी पेंशन प्राप्त कर सकता है। खास बात यह है कि यह स्कीम सरकारी द्वारा चलाई जा रही है। कई सरकारी और प्राइवेट बैंक इसे वर्तमान में ऑफर कर रहे हैं।

स्कीम के बारे में

इस सरकारी स्कीम का नाम “अटल पेंशन योजना” है। इसमें 18 वर्ष का व्यक्ति भी निवेश कर सकता है। वहीं 40 वर्ष उम्र का व्यक्ति भी 1000 रुपये कम के मंथली निवेश में 3000 रुपये तक की पेंशन हासिल कर सकता है। इसमें 1000, 2000, 3000 और 5000 रुपये पेंशन निर्धारित होती है। 5 हजार से अधिक पेंशन का लाभ नहीं उठाया जा सकता है। पेंशन की सुविधा निवेशक के 60 वर्ष आयु पूरे होने शुरू हो जाती है। इसमें इनकम टैक्स एक्ट की सेक्शन 80सीसीडी (1) के तहत टैक्स छूट भी मिलता है। मैच्योरिटी राशि भी टैक्स फ्री होती है।

पेमेंट में देरी होने पर जुर्माना

पेमेंट में देरी होने पर निवेशकों को जुर्माना भी भरना पड़ता है। 100 रुपये मंथली निवेश 1 रुपये, 100 रुपये से 500 रुपये के निवेश पर 2 रुपये, 500-1000 रुपये के निवेश पर 5 रुपये और 1000 से अधिक के निवेश पर 10 रुपये जुर्माना लगता है।

ये रहा कैलकुलेशन

40 वर्ष के व्यक्ति को 1000 रुपये मंथली पेंशन के लिए 291 रुपये का निवेश पूरे 20 वर्षों तक करना पड़ता है। 2000 रुपये के लिए 582 रुपये, 3000 रुपये पेंशन के लिए 873 रुपये, 4000 रुपये पेंशन के लिए 1164 रुपये और 5000 रुपये पेंशन के लिए 1454 रुपये का निवेश करना पड़ेगा।

ऐसे उठायें स्कीम का लाभ

अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए एप्लीकेशन फ़ॉर्म, वैलिड कॉंन्टेक्ट नंबर और आधार कार्ड की कॉपी जरूरत पड़ेगी। किसी भी नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक में जाकर स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews