बुढ़ापे में नहीं सताएगी पैसों की चिंता, कपल को हर महीने मिलेगी 20,000 रुपये पेंशन, इस स्कीम का उठायें लाभ, जानें कैलकुलेशन

sbi scheme

Pension Plan: पोस्ट ऑफिस के सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम में निवेश करके रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत सिंगल अकाउंट के अलावा पति-पत्नी दोनों मिलकर भी अकाउंट खुलवा सकते हैं । मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वरिष्ठ नागरिक अपने आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकते हैं। हर महीने 1.25 लाख रुपये मंथली इनकम मिलता है।

स्कीम के बारे में

योजना 5 वर्षों में मैच्योर होती है। इसे 3 वर्षों की अवधि के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। मात्र 1000 रुपये में खाता खुलवाया जा सकता है। इसके बाद हजार के मल्टीपल में इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। निवेश की अधिकतम राशि 30 लाख रुपये है। यदि कोई कपल ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं तो उन्हें 60 लाख रुपये जमा करने होंगे। वर्तमान में योजना पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। निवेश की राशि पर हर तिमाही ब्याज प्रदान किया जाता है। बच्चे भी माता-पिता के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। डाकघर के ब्रांच और बैंक में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलता है।

ये रहा कैलकुलेशन

60 वर्ष या इससे अधिक आयु का व्यक्ति स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। सिंगल अकाउंट पर 1,23, 000 रुपये ब्याज और ज्वाइंट अकाउंट पर 24,60,00 रुपये ब्याज मिलेगा। मतलब 65 वर्ष के उम्र निवेशक को करीब  31 लाख रुपये तक मिलेंगे। इस हिसाब 100 वर्ष की उम्र तक हर साल 1 लाख से अधिक की इनकम मिलेगी। वहीं कपल को 2 लाख रुपये सलाना पेंशन मिलेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews