MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आई उछाल, आज इतने बढ़े ईंधन के दाम, जाने अपने शहर का भी हाल

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आई उछाल, आज इतने बढ़े ईंधन के दाम, जाने अपने शहर का भी हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel price) की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 0.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.90 रुपए प्रति लीटर है तक पहुँच चुकी है। पिछले 2 दिनों से इनके कीमतों में वृद्धि देखी गई है, जहां 7 जुलाई 2022 को पेट्रोल की कीमत 109.56 रुपये प्रति लीटर थी, वही 8 जुलाई को बढ़कर पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपए प्रति देखी गई। वहीं आज यानि 9 जुलाई 2022 को पेट्रोल की कीमत बढ़कर 109 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

यह भी पढ़े… PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज!12वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2000

हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमत आसमान छू रही है, इसमें अनुपुर, रीवा और शहडोल शामिल है, यहां पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है। वहीं अन्य शहरों की बात करें तो अगरमालवा, बेतूल, भिंड, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, झबुआ, कटनी, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और टीकमगढ़  में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर से अधिक दर्ज की गई।

यह भी पढ़े… मतगणना के दौरान देर रात हंगामा, नायब तहसीलदार सहित पुलिसकर्मी घायल

विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, खंडवा, पन्ना, सतना, शहडोल, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में 1 लीटर पेट्रोल 110 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews