MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत अब भी ₹100 पार, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानी 25 अप्रैल को इस महीने के 19वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों (petrol and diesel price) में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (crude oil) के कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बावजूद इसके मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में तेल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किए गए हैं। तेल कंपनी ने सुबह ही इनके रेट जारी किए हैं, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹105.41 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹96.67 प्रति लीटर दर्ज की गई है। बात कच्चे तेल की कीमतों की करें तो मार्केट में ब्रेंट क्रूड बेंचमार्क पिछले 5 हफ्तों में करीब 5 फ़ीसदी का भारी नुकसान झेल रहा है। आज ब्रेंट क्रूड में 2.7% की गिरावट के साथ इसकी कीमत करीब 103.58 डॉलर प्रति बैरल तक देखी गई है।

यह भी पढ़े… MP: फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, लू का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

मध्य प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आए, हालांकि आज भी ईंधन की कीमत 100 रुपए के पार रही। आज पेट्रोल प्रदेश में 119.21 रुपए प्रति लीटर में बिका, तो वहीं डीजल 102.16 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिका। अगर मालवा, बडवानी, बेतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, धार, डिंडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नीमच, शिओनी, शिवपुरी में आज पेट्रोल की कीमत ₹119 प्रति लीटर देखी गई। अलीराजपुर, अनुपुर, छिंदवाड़ा, सतना, रीवा, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई। बालाघाट में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा देखी गई, जो ₹121.06 प्रति लीटर है। अशोक नगर, भिण्ड, भोपाल, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 118 रुपए प्रति लीटर के आसपास देखी गई। आज प्रदेश में पेट्रोल सबसे सस्ता रतलाम और सागर में रहा, जिसकी कीमत ₹117 प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews