क्रूड ऑयल के दाम में आज फिर आया उछाल, MP के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा, जानें अपने शहर का हाल

क्रूड ऑयल के दाम में आज फिर आया उछाल, MP के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में आज भारी उछाल देखा गया। लगातार कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है और क्रूड ऑयल की किमर 100 डॉलर के पार ही देखा जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं आया है। एमपी में लगातार 5 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर है। हालांकि कुछ शहरों में आज भी पेट्रोल की कीमतों में हल्की उछाल देखी गई है। बुधवार को ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया था और आज यानि गुरुवार को एक बार भी कच्चा तेल 2 डॉलर महंगा हो गया है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, रिटायरमेंट उम्र में 2 साल की वृद्धि, 65 से बढ़कर 67 होगी सेवानिवृत आयु, CM के पास पहुंची फाइल, मिलेगा लाभ

आज सुबह ब्रेन्ट क्रूड के दाम 107 डॉलर प्रति बैरल रहा और डब्ल्यूटीआई की कीमत 97.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुका है। आज मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में ईंधन की कीमत इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में नीमच, रतलाम, रीवा, देवास और बेतूल शामिल है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 94.90 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… Share Market में तूफानी तेजी, देखें कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, इन शहरों में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक गई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, गुना, हरदा, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास रही। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, कटनी, डींडोरी, धार, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews