क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी, केवल MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम

क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी, केवल MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कच्चे तेल की कीमत में एक फिर उछाल आने लगा है। बावजूद इसके सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Price of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि कुछ दिन पहले कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर तक पहुँच चुकी थी और यह अंदाजा लगाया जा रहा था की क्रूड ऑयल सस्ता होगा। लेकिन आज सुबह यानि रविवार को कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर पर पहुँच चुकी है।

यह भी पढ़े… MP पेंशनर्स के पेंशन पर आई बड़ी अपडेट, आयुक्त ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश, 26741 को जल्द मिलेगा लाभ

वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। ईंधन की कीमत स्थिर रही। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस लिस्ट में उज्जैन, सिओनी, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, मंडला, जबलपुर, ग्वालियर, गुना और भोपाल भी शामिल है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.90 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… MP में ट्वीट वार : अब हितेश बाजपेई ने दिया जवाब, कमलू काका जाग भी जाओ ! सपना देखकर फिर मत बर्राओ !

अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई यहां पेट्रोल 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक की कीमत में बिक रहा है। एमपी में सबसे महंगा पेट्रोल अनुपुर में बिक रहा है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, देवास और भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास हैं। उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, खंडवा, कटनी, हरदा, ग्वालियर, धार, छतरपुर, दमोह, बेतूल और अगरमालवा में पेट्रोल 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास के भाव में बिक रहा है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, नीमच, शहडोल, सिओनी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews