MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इतना महंगा हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर का हाल

MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इतना महंगा हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्य प्रदेश पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में हल्का उछाल देखा गया है। पेट्रोल की कीमतों में 0.27 रुपये की वृद्धि देखी गई है। वहीं डीजल की कीमतों में 0.24 रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में 0.50 रुपये से अधिक की वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में सीहोर, कटनी और अनूपपुर शामिल है। फ़िलहाल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है।

यह भी पढ़े… CUET Results 2022: इस दिन NTA जारी करेगा परीक्षा के परिणाम, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट, यहाँ जानें

विदिशा, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, हरदा, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई। आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, खंडवा, मंडला, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, रीवा, पन्ना, नीमच, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 110 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है। अनुपुर, शहडोल, रीवा और  श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews