MP में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने सभी शहरों में कैसा रहा ईंधन का कारोबार

MP में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने सभी शहरों में कैसा रहा ईंधन का कारोबार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तेल कंपनियों ने आज यानी 23 अप्रैल 2022 को नए पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol and diesel prices ) को जारी कर दिया है। आज के पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहें और कोई बदलाव इनमें नजर नहीं आए। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹105.41 प्रति लीटर ₹96.67 प्रति लीटर देखी गई। मध्य प्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में हल्के बदलाव देखे गए। जहां आज पेट्रोल की कीमत 119.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.01 रुपए प्रति लीटर देखी गई।

यह भी पढ़े… Mandi bhav: 23 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

अगर मालवा, अलीराजपुर, बडवानी, बालाघाट, बेतूल, धार, डिंडोरी, गुना, कटनी, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, सतना, सिओनी, सिंगरौली, उज्जैन और उमरिया में आज पेट्रोल ₹119 प्रति लीटर के आसपास में बिका। प्रदेश में पेट्रोल की अधिकतम कीमत 120-121 रुपए प्रति लीटर देखी गई। अनुपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, शहडोल, शिवपुरी में आज पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अशोक नगर, भोपाल, ग्वालियर और विदिशा में आज पेट्रोल ₹117 प्रति लीटर के आसपास में बिका। अन्य शहरों की बात करें तो भिण्ड, दमोह, दतिया, देवास, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, मंदसौर, मुरैना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सागर, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली, उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत ₹118 प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews