घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! वित्तमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ जानें

घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! वित्तमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में उछाल देखा जा रहा है। वहीं अब भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईंधन पर लगने वाले टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ने कहा की केन्द्रीय सरकार अब हर 15 दिन में कच्चा तेल, विमान ईंधन और पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए नए टैक्स की समीक्षा करेंगे। बता दे की शुक्रवार को कच्चा तेल, विमान ईंधन और पेट्रोल-डीजल पर निर्यात शुल्क लगाने की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी।

यह भी पढ़े… MP Weather: 26 अगस्त को एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में तेज बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पेट्रोल और विमान ईंधन पर 6 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगाया गया। वहीं डीजल पर 13 रुपये निर्यात टैक्स लगाया गया था। वित्तमंत्री ने कहा की पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह घोषणा की गई है। उन्होनें यह भी कहा की सरकार निर्यात को प्रोत्साहित नहीं करना चाहती, लेकिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को बढ़ाना चाहती है।

वहीं आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज पेट्रोल में 0.27 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। और डीजल में 0.24 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमत में वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में अशोक नगर, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, देवास,, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, नरसिंहपुर, रायसेन, रतलाम, रीवा, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा शामिल है।

यह भी पढ़े… अक्टूबर से बदल जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम, ट्रांजेक्शन होगा सुरक्षित, यहाँ जानें डीटेल

आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सिवनी, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये तक पहुंच चुकी है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, खंडवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, अनुपुर और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये अधिक देखी गई है। भिंड, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, सागर और सीहोर आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews