क्रूड ऑयल में गिरावट, कई राज्यों में हुआ पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, जानें MP के सभी शहरों का हाल

क्रूड ऑयल में गिरावट, कई राज्यों में हुआ पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, जानें MP के सभी शहरों का हाल

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर के साथ कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.60 डॉलर प्रति लीटर है। वहीं डब्ल्यूटीआई 74.61 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है। वहीं देश के महानगरों में कोई बदलाव नही हुए हैं। मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। कहीं आज गिरावट हुई है तो कहीं वृद्धि देखी गई है।

पेट्रोल की कीमत इन शहरों में बदली

शाजापुर में 0.58 रुपये, सागर में 0.40 रुपये, पन्ना में 0.91 रुपये, मुरैना में 0.55 रुपये, खंडवा में 0.87 रुपये और अशोकनगर में 0.86 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। छिंदवाड़ा में 0.77 रुपये , गुना में 0.65 रुपये, मंदसौर में 1.29 रुपये राजगढ़ में 0.54 रुपये, सिवनी में 0.64 रुपये की गिरावट हुई है। उमरिया, श्योपुर, मंडला, झाबुआ, बुरहानपुर, भोपाल, अनुपुर और आगरमालवा में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

डीजल की कीमतों में बदलाव

खंडवा में 0.79 रुपये, मुरैना में 0.50 रुपये, पन्ना में 0.83 रुपये, रीवा में 0.80 रुपये, शाजापुर में 0.55 रुपये और अशोकनगर में 0.78 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। मंदसौर में डीजल के भाव में 1.18 रुपये की गिरावट हुई है। बेतूल में 0.85 रुपये और छिंदवाड़ा में 0.71 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा सिवनी, सिंगरौली, उमरिया, टीकमगढ़, उज्जैन, राजगढ़, कटनी, गुना, देवास और अलीराजपुर में भी हल्की गिरावट हुई है।

इतनी है एक पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में डीजल की कीमत 93.90 रुपये और पेट्रोल की 108.65 रुपये है।
  • ग्वालियर में डीजल की कीमत 94.02 रुपये पेट्रोल की कीमत 108.78 रुपये है।
  • इंदौर में डीजल के भाव 93.94 रुपये और पेट्रोल के 108.66 रुपये है।
  • जबलपुर में डीजल की कीमत 94.30 रुपये और पेट्रोल की कीमत 109.06 रुपये है।
  • रीवा में डीजल डीजल 96.97 रुपये और पेट्रोल 111.98 रुपये पर कारोबार कर रहा गई।
  • उज्जैन में डीजल की कीमत 93.82 रुपये और पेट्रोल की कीमत 108.54 रुपये।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews