कच्चे तेल के भाव में भारी उछाल, MP के कई शहरों में लगी पेट्रोल-डीजल में आग, इतने बढ़ गए दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह भी डब्ल्यूटीआई में 2.13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं ब्रेंट क्रूड के भाव 2.24 फीसदी की वृद्धि हुई है, यह 86.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में ईंधन के भाव स्थिर हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश और एमपी में फ्यूल के भाव में वृद्धि हुई है।

एमपी में बदले पेट्रोल के भाव

12 फरवरी को आगरमालवा में 0.30 रुपये, बड़वानी में 0.07 रुपये, देवास में 0.39 रुपये, इंदौर में 0.44 रुपये, खंडवा में 0.02 रुपये, राजगढ़ 1.29 रुपये, शाजापुर में 0.06 रुपये, शिवपुरी में 0.19 रुपये और उज्जैन में 0.19 रुपये की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। प्रदेश में औसतन 0.30 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। आज ज्यादातर शहरों में ईंधन के दाम स्थिर है। खरगोन में 0.88 रुपये की वृद्धि हुई है।

डीजल के भाव में उछाल

डीजल में औसतन 0.28 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। उज्जैन में 0.16 रुपये, शिवपुरी में 0.18 रुपये, राजगढ़ में 1.18 रुपये, खंडवा में 0.02 रुपये, इंदौर में 0.40 रुपये, देवास में 0.36 रुपये और आगर मालवा में 0.28 रुपये की वृद्धि हुई है । खरगोन में 0.81 रुपये की गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.65 रुपये और डीजल का 93.30 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपये और डीजल का 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल का भाव 109.10 रुपये और डीजल का 94.34 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.68 रुपये और डीजल का 93.96 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल का भाव 111.05 रुपये और डीजल का 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109 रुपये और डीजल का 94.24 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews