क्रूड ऑयल में जारी है उतार-चढ़ाव, MP के इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

क्रूड ऑयल में जारी है उतार-चढ़ाव, MP के इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices In MP Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। फिलहाल, ब्रेंट क्रूड 82.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 76.68 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों नें 12 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है। विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग हैं। राजधानी भोपाल में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं उज्जैन में पेट्रोल महंगा हुआ है।

कहीं घटे, कहीं बढ़ें पेट्रोल के दाम

उज्जैन में 0.24 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, रतलाम में 0.15 रुपये, नरसिंहपुर में 0.45 रुपये, खंडवा में 0.38 रुपये, झाबुआ में 0.73 रुपये, गुना में 0.39 रुपये और धार में 0.78 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं बड़वानी में 0.82 रुपये, छतरपुर में 0.77 रुपये, दमोह में 0.29 रुपये, इंदौर में 0.20 रुपये, मंदसौर मरण 0.48 रुपये, रीवा में 0.87 रुपये, सागर में 0.50 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये और विदिशा में 0.33 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव भी बदले

एमपी में डीजल के भाव में भी बदलाव हुआ है। अशोकनगर में 03 पैसे, छिंदवडा में 10 पैसे, धार में 71 पैसे, गुना में 36 पैसे, झाबुआ नें 66 पैसे, खंडवा में 35 पैसे, नरसिंहपुर में 42 पैसे, रतलाम में 14 पैसे, टीकमगढ़ में 24 पैसे और उज्जैन में 21 पैसे में 21 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। कई शहरों में डीजल के भाव घटे हैं। इस लिस्ट में पन्ना, रीवा, सागर, शहडोल, शाजापुर, सिंगरौली, उमरिया और विदिशा शामिल हैं।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.50 रुपये और डीजल की 93.79 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.24 रुपये और डीजल की 94.46 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews