कच्चे तेल में गिरावट, MP में आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी घटी ईंधन की कीमत, जानें 12 सितंबर का ताजा भाव

कच्चे तेल में गिरावट, MP में आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी घटी ईंधन की कीमत, जानें 12 सितंबर का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई। पिछले 6 महीने में पहली बार क्रूड ऑयल की कीमत निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। फिलहाल क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चल रही है। वही आज मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and diesel prices) में गिरावट देखी गई। पेट्रोल में 0.27 रुपये और डीजल में 0.24 रुपये की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े… Indore: पशु पालक के आलीशान मकान पर चला निगम का हथोड़ा, फिर शुरू हुई अवैध रिमूवल की कार्यवाही

कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में टीकमगढ़, सिंगरौली, सिवनी, रीवा, रायसेन, पन्ना, खरगोन, झाबुआ, इंदौर, गुना, देवास, छतरपुर और बुरहानपुर शामिल है। आगर मालवा, बेतूल, दमोह, दतिया, धार, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े… CG Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उमरिया, शिवपुरी, सिवनी, सतना, पन्ना, खंडवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर में अनुपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अशोक नगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, मुरैना और सीहोर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। शहडोल रीवा और श्योपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews