क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव जारी, MP के बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 112 रुपये के पार पहुंची कीमत, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। डब्लूडीआई क्रूड की कीमतों में गिरावट के साथ 75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। वहीं ब्रेंट क्रूड में वृद्धि देखी गई है, जिसकी कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के पार देखी जा रही। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुए। मध्यप्रदेश में आज कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई है। कुछ जगहों पर वृद्धि भी हुई है।

इन शहरों में हुआ इजाफा

बड़वानी में पेट्रोल पर 0.71 रुपये, देवास में 0.70 रुपये, मंडला में 0.64 रुपये, नरसिंहपुर में 1.06 रुपये, रीवा में 1.04 रुपये  सिंगरौली में 0.74 रुपये और विदिशा में 0.73 रुपये की वृद्धि हुई है। गुना, भोपाल, भिंड, खरगोन, मंडला, सतना और सीहोर में भी हल्की वृद्धि देखी गई है। दूसरी तरफ छिंदवाड़ा, बेतूल, छतरपुर, डिंडौरी, ग्वालियर, होशंगाबाद, हरदा, जबलपुर, मंदसौर, सिवनी और टीकमगढ़ में गिरावट देखी गई है।

डीजल की कीमतों में भी बदलाव

डीजल की बात करें तो बालाघाट, भिंड, देवास, गुना, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सीहोर, सतना, सिंगरौली और विदिशा में इसकी कीमतों में इजाफा हुआ है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में फ्यूल की कीमत भी अलग है।

कुछ ऐसा है एमपी के शहरों में पेट्रोल का हाल

विदिशा, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर और  दमोह में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। राजधानी भोपाल में इसकी कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। उमरिया, शिवपुरी, सीधी, शहडोल, पन्ना, छिंदवाड़ा, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर और अलीराजपुर में इसकी कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, कटनी, खंडवा, हरदा, दतिया, छतरपुर, भिंड, अशोकनगर, आगर मालवा, सीहोर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन में यह करीब 109 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। रीवा में 1.04 रुपये की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 112 के पार पहुंच चुकी है। वहीं अनुपुर और श्योपुर में इसकी कीमत अभी भी 111रुपये  से अधिक पर बरकरार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews