कच्चे तेल में भारी गिरावट, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, MP में इतने घटे ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। लेकिन अब भी ग्राहकों पर पेट्रोल में पेट्रोल डीजल का भार जारी है। कच्चे तेल के घटते दामों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) में करीब 11 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल पर है। अंदाजा लगाया जा रहा है की आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत 80 से 85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती।

यह भी पढ़े… बारिश के मौसम में तीसरी बार डूबा प्राचीन छोटा पुल, आमजन की बढ़ी दिक्कतें, कई जिलों के लिए रास्ता बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के बाद तेल कंपनियों पर 45 पैसे प्रति लीटर का असर होता है। करीब तीन महीनों में क्रूड ऑयल में 25 डॉलर की गिरावट हुई, जिसके हिसाब से ईंधन की कीमत करीब 11.70 रूपये तक कम हो सकती है। वहीं आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 0.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.28 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में अनूपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा और सागर शामिल है।

यह भी पढ़े… PM Kisan : करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन खाते में आएंगे 12वीं किस्त के 2000 रुपए! पेंशन का मिलेगा लाभ, जानें प्रक्रिया

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, झाबुआ, मंडला, मंदसौर, रायसेन, सिवनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर की आसपास है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, खंडवा, खरगोन, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी और शाजापुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। वहीं श्योपुर शहडोल, रीवा, बुरहानपुर और अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत अभी सबसे ज्यादा है। यहाँ एक लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews