कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices In MP: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को भी क्रूड ऑयल में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में इंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है। पोर्ट ब्लेयर में फिलहाल फ्यूल सबसे सस्ता बिक रहा है, यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79.74 रुपये प्रति लीटर है ।

एमपी के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश में भी आज फ्यूल की कीमतों में राहत देखी गई है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इंधन के दाम ही अलग है। कहीं  आज इजाफा हुआ है तो कहीं गिरावट। उज्जैन में 0.20 रुपये, होशंगाबाद में 0. 74 रुपये हरदा में 0.22 रुपये और बालाघाट में 0.95 रुपये की गिरावट पेट्रोल की कीमत में देखी गई है। वहीं हरदा में डीजल 0.20 रुपये और बालाघाट में 0.87 रुपये की गिरावट हुई है।

इन शहरों में हुई वृद्धि

कुछ शहर ऐसे भी है जहां पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। कटनी में जो 0.75 रुपये, सतना में 0.45 रुपये, सिवनी में 0.33 रुपये और शहडोल में 0.22 रुपये का इजाफा पेट्रोल के दाम में हुआ है। बाकी अन्य शहरों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

ऐसा है सभी शहरों में पेट्रोल का हाल

डीजल की औसतन कीमत फिलहाल 94.89 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, हरदा, देवास और अशोक नगर में पेट्रोल की कीमत 108 से अधिक और 109 रुपये के बीच में है। आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दतिया, धार, गुना, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। उमरिया, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट और अलीराजपुर में इसकी कीमत करीब 110 प्रति लीटर है। अनुपुर, रीवा और शहडोल में आज भी पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहाँ 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी अधिक।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews