कच्चे तेल में गिरावट, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ घटी पेट्रोल की कीमत, जानें

कच्चे तेल में गिरावट, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ घटी पेट्रोल की कीमत, जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। भारत के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Prices of petrol and diesel) भी अलग है। वहीं मध्यप्रदेश में आज कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखा गया है। वहीं कुछ शहर ऐसे भी है जहां पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बेतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, नीमच, पन्ना, रीवा, सागर, शाजापुर, शिवपुरी और सिंगरौली में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है।

यह भी पढ़े… मध्यप्रदेश IAS ऑफिसर्स मीट की तारीखे तय, 13, 14 और 15 जनवरी को मंच पर अपने परिवार सहित उतरेगें प्रशासनिक अधिकारी

खरगोन में पेट्रोल की कीमतों में 1.37 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। खंडवा में पेट्रोल 0.94 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। अलीराजपुर, अनुपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, सिवनी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखी गई। विदिशा, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास और भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये पर प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 20 सितंबर को एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिंड, दमोह, धार, डिंडौरी, हरदा, गुना, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, मंडला ,राजगढ़, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, छतरपुर, बालाघाट, बड़वानी, अनुपुर,  और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास में बरकरार है। वहीं आज भी श्योपुर, रीवा, बुरहानपुर और शहडोल में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews