87 डॉलर के पार पहुंचे कच्चे तेल के भाव, MP के इन शहरों में लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव मएब भारी उछाल आया है। पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड में 1.71 की बढ़ोत्तरी हुई है, इसी के साथ यह 87.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 1.22 फीसदी की वृद्धि के साथ 81.31 डॉलर बैरल मेल बिक रहा है। देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कई राज्यों में ईंधन की कीमतों में हल्का बदलाव हुआ है। जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। प्रदेश के कई शहरों में ईंधन के दाम बढ़े हैं, तो कहीं गिरावट भी हुई है।

इन शहरों में हुआ पेट्रोल की भाव में बदलाव

बालाघाट में 0.58 रुपये, भोपाल में 0.36 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये, धार में 0.40 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, ग्वालियर में 0.46 रुपये, होशंगाबाद में 0.75 रुपये, जबलपुर में 0.57 रुपये, मंडला में 0.91 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, रीवा में 0.51 रुपये और शहडोल में 0.34 रुपये की वृद्धि हुई पेट्रोल के भाव में हुई है। वहीं छिंदवाड़ा में 1.10 रुपये, खरगोन में 1.02 रुपये, अनुपुर में 0.70 रुपये की गिरावट हुई है। साथ ही नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, रतलाम, छतरपुर, बड़वानी, झाबुआ और कटनी में भी दाम घटे हैं।

इन शहरों में बढ़ी डीजल की कीमत

बालाघाट में 53 पैसे, जबलपुर में 52 पैसे, मंडला में 83 पैसे, सीहोर में 52 पैसे की वृद्धि डीजल के भाव में हुई है। इसके अलावा नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, कटनी, झाबुआ, देवास, छतरपुर, बुरहानपुर, अनुपुर और बड़वानी में गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • बालाघाट में पेट्रोल की कीमत 111.19 रुपये और डीजल की 96.25 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.13 रुपये और डीजल की 94.36 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.70 रुपये और डीजल की 96.72 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 109.04 रुपये और डीजल की 94.26 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews