Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में राहत, पेट्रोल-डीजल में लगी आग, MP के इन शहरों में बढ़ गए ईधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में राहत, पेट्रोल-डीजल में लगी आग, MP के इन शहरों में बढ़ गए ईधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में राहत जारी है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहे। तरफ मध्यप्रदेश में ईंधन के भाव में उतार-चढ़ाव लगातार हो रहा हैं। विभिन्न शहरों में इसकी कीमत भी अलग देखी जा रही है। अन्य राज्यों के के मुकाबले यहाँ फ्यूल की कीमत ज्यादा है। यहां लगातार 100 के पार देखी जा रही है।

यहाँ हुई वृद्धि

सोमवार को अनुपुर, बालाघाट, बेतूल, ग्वालियर, हरदा, मंडला, राजगढ़, रतलाम, रीवा और शिवपुरी में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। मंडला और रायसेन में पेट्रोल में 0.91 रुपये बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा, नरसिंहपुर, कटनी, दमोह और बड़वानी में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट हुई है। ग्वालियर, मंडला, रतलाम, शिवपुरी और अनुपुर में डीजल महंगा हुआ है।

ऐसा है आज का हाल 

बालाघाट, रीवा, श्योपुर और अनुपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, होशंगाबाद, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 108.65 रुपये में बिक रहा है। उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, रायसेन, नीमच, मंदसौर, खंडवा, कटनी, झाबुआ, हरदा, गुना, दातिया, दमोह, छतरपुर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत करीब 109 रुपये प्रति लीटर देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, खरगोन, पन्ना, सतना, शहडोल, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में सोमवार को 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास दर्ज किया गया। डीजल औसतन 94.89 रुपये प्रति लीटर की रेट पर बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews