कच्चे तेल में 2 डॉलर का इजाफा, फिर भी MP के सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इतने घट गए दाम, जानें ताजा रेट 

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में इनके दाम में बड़ा उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर की वृद्धि के साथ 82.20 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी है। वहीं डब्ल्यूटीआई के दम बढ़कर 78.65 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आज ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पटना और जयपुर में इनके दाम घटते नजर आए।

यहाँ सस्ता हुआ पेट्रोल 

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर औसतन 0.19 रुपये की गिरावट हुई है। बुधवार को इतना इजाफा भी हुआ था। छतरपुर में 0.56 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.23 रुपये, दमोह में 0.69 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, नरसिंहपुर में 1.03 रुपये, पन्ना में 0.46 रुपये, राजगढ़ में 0.65 रुपये, सिवनी में 1.29 रुपये, उमरिया में 0.44 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस लिस्ट में हरदा, होशंगाबाद, मंदसौर, बेतुल भी शामिल हैं।

इन शहरों में बढ़ी पेट्रोल की कीमत

दूसरी तरफ एमपी के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। खरगोन में 0.50 रुपये, रायसेन में 0.46 रुपये, विदिशा में 0.44 रुपये, बालाघाट-बड़वानी-अनुपुर में 0.27 रुपये, ग्वालियर में 37 पैसे, गुना में 39 पैसे इंदौर में 0.28 रुपये, रतलाम में 0.26 रुपये, शिवपुरी में 0.34, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये और उज्जैन में 0.12 रुपये का इजाफा हुआ है।

ऐसा है आपके शहर में पेट्रोल का हाल

विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमत भी अलग है। विदिशा, सिंगरौली, सिवनी, सीहोर, रतलाम, नरसिंहपुर, जबलपुर, होशंगाबाद, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में इनकी कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है, बस कुछ पैसों का अंतर है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, डींडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में भाव 110 रुपये से ज्यादा और 111 रुपये से कम है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में इसकी कीमत 111 रुपये से अधिक है। बेतुल, छतरपुर, भिंड, दतिया, देवास, धार, गुना, झाबुआ, खरगोन, मंडला, नीमच, रायसेन, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में यह 109 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है।

डीजल में भी गिरावट

दमोह में डीजल 0.60 रुपये, धार में 0.61 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, मंदसौर में 0.57 रुपये, नरसिंहपुर में 0.90 रुपये, राजगढ़ में 0.59 रुपये, सिवनी में 1.18 रुपये की गिरावट हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews