Petrol Diesel Prices: मध्यप्रदेश के इन शहरों में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, बढ़े ईंधन के दाम, यहाँ जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: मध्यप्रदेश के इन शहरों में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, बढ़े ईंधन के दाम, यहाँ जानें ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। आज मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में वृद्धि देखी गई है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जहां इनकी कीमतों में गिरावट हुई है। अशोक नगर, छिंदवाड़ा, दातिया, गुना, जबलपुर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, रतलाम, रीवा, सागर, सिंगरौली और विदिशा में इजाफा देखा गया है। प्रदेश में फिलहाल डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है। सिवनी में पेट्रोल की कीमतों में 1.39 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़े…MP Weather: अक्टूबर में बदलेगा मौसम, 6 संभागों में बारिश के आसार, 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, जाने अपडेट

भोपाल में पेट्रोल की कीमत आज 108.67 रुपये प्रति है। अलीराजपुर, बालाघाट, बेतूल, छतरपुर, दमोह, ग्वालियर, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, नरसिंहपुर, पन्ना, सीहोर, शाहजहांपुर, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट हुई। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, सिवनी, रतलाम, पन्ना, मुरैना, मंडला, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, जबलपुर, हरदा, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना, वेतन बढ़कर होंगे 38100 रुपए, अक्टूबर में भुगतान

अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंदसौर, नीमच, सतना, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। शाजापुर, सीहोर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, ‌यहाँ 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews