Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में उछाल, MP में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में उछाल, MP में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत पिछले 9 महीनों में न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी थी। एक बार फिर क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखा गया है। वहीं देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं। मंगलवार और बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में 4 डॉलर प्रति बैरल की तेजी देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में मेक्सिको की खाड़ी में तूफान से तेल की आपूर्ति में रुकावट हो रही है। साथ ही अमेरिका के तेल भंडार में भी कमी बताई जा रही है। उम्मीद है की ओपेक प्लस देशों की बैठक 5 अक्टूबर को हो सकती है, जिसमें उत्पादन में कटौती का फैसला भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े…MP School : 9वीं-12वीं तक के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, इस तरह मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ, 31 अक्टूबर की समय सीमा निर्धारित

मध्यप्रदेश में इंशन की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है। पेट्रोल में 0.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 0.08 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। आज देवा,  होशंगाबाद, खरगोन, पन्ना, सीहोर, सिवनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में ईंधन की कीमतों में इजाफा देखा गया है। सिवनी में पेट्रोल की कीमतों में 1.39 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े…सीएम शिवराज आज प्रदेश को देंगे बड़ा तोहफा, 5521 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, दो लाख युवाओं को मिलेगा स्व-रोजगार का लाभ

विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सिंगरौली, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, मंडला, खरगोन, खंडवा, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, दमोह, छतरपुर, बेतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अलीराजपुर, अनुपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डींदौरी, नीमच, सतना, सिवनी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास की गई। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। भिंड, धार, हरदा, इंदौर, जबलपुर, मुरैना, रतलाम और सागर में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है। वहीं शहडोल, शिवपुरी और रीवा में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहाँ 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews