दुर्गाष्टमी पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में सस्ता हुआ ईंधन, आज इतनी घट गई कीमत, जानें नए रेट

Indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दुर्गाष्टमी के दिन मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिली है। आज पेट्रोल की और डीजल की कीमतों में औसतन 0.08 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में अनूपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, खरगोन, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन शामिल है। यहां पेट्रोल की कीमतों में बस कुछ पैसों का ही इजाफा हुआ।

यह भी पढ़े…World Nature Day : विश्व प्रकृति दिवस पर लें संकल्प ‘अपनी धरती को हरा-भरा बनाएंगे’

मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम भी अलग हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। डीजल की कीमत औसतन 94.81 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, इंदौर, हरदा, गुना, देवास, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। भोपाल में आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। उज्जैन में पेट्रोल की कीमतों में 0.29 रुपये की वृद्धि के साथ यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109.29 रुपये है।

यह भी पढ़े…Moto G72 हुआ भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन, सेल में मिलेगा बंपर डिस्काउंट, यहाँ जानें

उमरिया, शिवपुरी, श्योपुर, सिवनी, सतना, मंडला, कटनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक और 111 रुपये से कम है। उज्जैन के अलावा टीकमगढ़, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, होशंगाबाद, डिंडौरी, गुना, धार, दतिया, बेतूल और आगर  मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। वहीं अनुपुर, रीवा और शहडोल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews