कच्चे तेल में आई 2% की गिरावट, बजट से पहले मिली पेट्रोल-डीजल पर राहत, MP के इन शहरों में घटे दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के भाव में 2 फीसदी की गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 1.76 डॉलर की गिरावट के साथ 84.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 77.84 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में ईंधन के भाव में कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। हालांकि कुछ राज्यों में हल्का बदलाव देखा गया है। मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में फ्यूल के रेट जस के तस हैं। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी जहां गिरावट और वृद्धि देखी गई है।

यहाँ बदले पेट्रोल के दाम

अनूपपुर में 0.05 रुपये, बुरहानपुर में 0.12 रुपये, दतिया में 0.17 रुपये, होशंगाबाद  में 0.13 रुपये, इंदौर में 0.28 रुपये, कटनी में 0.19 रुपये, खंडवा में 0.48 रुपये, राजगढ़ में 0.22 रुपये, सागर में 0.54 रुपये, सतना में 0.10 रुपये और टीकमगढ़ में 0.39 की वृद्धि हुई है। अशोकनगर में 0.64 रुपये, बड़वानी में 0.05 रुपये, छतरपुर में 0.31 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.50 रुपये, नीमच में 0.06 रुपये, रीवा में 0.03 रुपये, शहडोल में 0.06 रुपये, शिवपुरी में 0.34 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

अशोकनगर में 0.59 रुपये, बड़वानी में 0.05 रुपये, छतरपुर में 0.28 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.46 रुपये, नीमच में 0.06 रुपये, रीवा में 0.04 रुपये, शहडोल में 0.05 रुपये की गिरावट डीजल के भाव में हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.78 रुपये और डीजल की 94.02 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत108.94 रुपये और डीजल की 94.19 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.06 रुपये और डीजल की 94.30 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.54 रुपये और डीजल की 93.82 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews