क्रूड ऑयल में 3 डॉलर की गिरावट, पेट्रोल-डीजल पर भी राहत, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Rate: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों  में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड में 3 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई में 2.5 डॉलर की गिरावट हुई है। भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम भी जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक महानगरों में ईंधन की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं राजस्थान और हरियाणा में इनके दाम कम हुए हैं। मध्यप्रदेश में 4 जनवरी 2023 को फ्यूल की कीमत स्थिर है। हालांकि कुछ शहर ऐसे हैं जहां हल्की वृद्धि और कुछ में गिरावट भी हुई है।

पेट्रोल की कीमत कहीं बढ़ी और कहीं घटी

रीवा में 0.19 रुपये, रायसेन में 0.23 रुपये, नीमच में 0.19 रुपये, मंदसौर मरण 0.59 रुपये, खरगोन में 0.88 रुपये, धार में 0.40 रुपये, देवास में 0.19 रुपये, बड़वानी में 0.27 रुपये की गिरावट पेट्रोल की कीमतों में हुई है। वहीं उज्जैन में 0.19 रुपये, सीहोर में 0.46, सतना में 0.14, राजगढ़ मीन 0.92, झाबुआ में 0.67, हरदा में 0.22, बेतूल में 0.51 रुपये की वृद्धि देखी गई है।

पेट्रोल के नए रेट

प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। उज्जैन में एक लीटर की कीमत 109 रुपये, जबलपुर में 108.68 रुपये, इंदौर में 108.58 रुपये, ग्वालियर में 108.58 रुपये, बालाघाट में 110.61 रुपये और भोपाल में 108.65 रुपये है। अनुपुर, शहडोल और श्योपुर में यह सबसे महंगा है, इसकी कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक है।

एमपी में ऐसा है डीजल का हाल

डीजल की बात करें तो सीहोर में 0.42, रतलाम में 0.38 रुपये, राजगढ़ में 0.84 रुपये, झाबुआ में 0.61 रुपये और बेतूल में 0.46 रुपये की वृद्धि हुई है। इसकी औसतन कीमत एमपी में 94.89 रुपये प्रति लीटर है। बड़वानी, धार, खरगोन, मंदसौर, रायसेन में गिरावट हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews