85 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में महंगा हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

85 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में महंगा हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव फिर से 85 डॉलर के पार पहुँच चुके हैं। शनिवार को ब्रेंट क्रूड में 1.27 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 1.94 फीसदी का इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में ईंधन के भाव में इजाफा देखा गया है। पेट्रोल में औसतन 0.18 रुपये और डीजल में 0.16 रुपये की वृद्धि ड की गई है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग हैं।

कहीं बढ़े कहीं घटे पेट्रोल के भाव

अशोकनगर में 0.53 रुपये, बड़वानी में 0.21 रुपये, भोपाल में 0.02 रुपये, दमोह में 0.57 रुपये, देवास में 0.80 रुपये, डींडोरी में 0.58 रुपये, हरदा में 0.18 रुपये, होशंगाबाद में 0.23 रुपये, झाबुआ में 0.36 रुपये, कटनी में 0.43 रुपये, मंदसौर में 0.29 रुपये, नरसिंहपुर में 1.14 रुपये, रतलाम में 0.49 रुपये, सतना में 0.89 रुपये, सीहोर में 0.60 रुपये, सिवनी में 0.39 रुपये, शाजापुर में 0.34 रुपये, श्योपुर में 0.48 रुपये, शिवपुरी में 0.11 रुपये और सिंगरौली में 0.48 रुपये की वृद्धि हुई है। उज्जैन, सीधी, सागर, मुरैना, खरगोन, जबलपुर, इंदौर, धार, बेतूल, छतरपुर और बालाघाट में पेट्रोल के भाव में गिरावट भी देखी गई है।

इन शहरों में बढ़े डीजल के दाम

सिंगरौली में 0.44 रुपये, श्योपुर में 0.44 रुपये, सिवनी में 0.35 रुपये, सतना में 0.82 रुपये, रतलाम में 0.45 रुपये, नरसिंहपुर में 1.02 रुपये, मंदसौर में 0.26 रुपये, कटनी में 0.38 रुपये, झाबुआ में 0.34 रुपये, होशंगाबाद में 0.22 रुपये, देवास में 0.72 रुपये, दमोह में 0.50 रुपये, बड़वानी में 0.20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, रायसेन, राजगढ़ और सागर में डीजल के भाव में गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये और डीजल की 93.92 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.37 रुपये और डीजल की 96.42 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews