दशहरा पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में आई ईंधन के दाम में गिरावट, जानें ताजा भाव

दशहरा पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में आई ईंधन के दाम में गिरावट, जानें ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मध्यप्रदेश में भी ईंधन कीमत में कभी उछाल तो कभी गिरावट देखी जा रही है। आज प्रदेश में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई है। दशहरे के दिन जनता को ईंधन की कीमतों में राहत मिली है। पेट्रोल की कीमतों में औसतन 0.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.52 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। कुछ ऐसे शहर भी है जहां आज ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। अशोकनगर, बुरहानपुर, छतरपुर, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, नरसिंहपुर, रतलाम, टीकमगढ़, सिंगरौली, शिवपुरी और विदिशा इस लिस्ट में शामिल है।

यह भी पढ़े…MP Weather: 3 सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में भारी बारिश-7 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

आगर मालवा, धार, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, सिवनी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। विदिशा, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर और भिंड में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आस पास है। आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, दमोह, दतिया, धार, गुना, इंदौर, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े…MP Transfer : वन विभाग में थोकबंद तबादले, राज्य शासन ने जारी किये आदेश

भोपाल में आज पेट्रोल 0.10 रुपये का इजाफा हुआ है, यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.75 रुपये है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 109.10 रुपये प्रति लीटर है। अलीराजपुर, अनुपुर, बड़वानी, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, खंडवा, नीमच, पन्ना, सतना, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। वहीं श्योपुर, शहडोल और रीवा में आज पेट्रोल की कीमत आसमान छूते नजर आई, यहां पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews