MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जबलपुर और रीवा समेत इन शहरों में इतना महंगा हुआ पेट्रोल, जानें यहाँ

MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जबलपुर और रीवा समेत इन शहरों में इतना महंगा हुआ पेट्रोल, जानें यहाँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में पिछले 2 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में राहत देखी गई। जहां 3 सितंबर को पेट्रोल की कीमतों में 0.30 रुपये की गिरावट हुई थी, वहीं आज 5 सितंबर को इसकी कीमतों में इजाफा हो चुका है। 4 सितंबर को भी पेट्रोल की कीमतों में 0.27 रुपये की गिरावट देखी गई थी। प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमतों में जीरो पॉइंट 0.18 रुपये और डीजल की कीमतों में 0.16 रुपये की वृद्धि देखी गई।

यह भी पढ़े… तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जाने आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी

एमपी में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं डीजल करीब 95 रुपये में बिक रहा है। शहडोल, सीहोर, सागर, रीवा, पन्ना, झाबुआ, जबलपुर, ग्वालियर, दतिया, बड़वानी, अनुपुर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई है। रीवा में पेट्रोल की कीमत में 0.61 रुपये और जबलपुर में पेट्रोल की कीमत में 0.14 रुपये की वृद्धि देखी गई है।

वहीं कुछ ऐसे भी है मैं कुछ ऐसे भी हैं जहां आज पेट्रोल की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई है। इस लिस्ट में टीकमगढ़, शिवपुरी, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, डिंडोरी, छतरपुर, बेतूल और अलीराजपुर शामिल है। आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, डिंडोरी, हरदा, झबुआ, कटनी, खरगोन, खंडवा, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास है।

यह भी पढ़े… Bollywood की बुरी हालत पर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, कह डाली ये बात, जानें यहाँ

उमरिया, शिवपुरी, सतना, पन्ना, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में आज 1 लीटर पेट्रोल 110 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक है। सीहोर, रतलाम, रायसेन, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर, धार और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews