जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, MP के इन शहरों में लगी ईंधन की कीमतों में आग, इतने बढ़ गए दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में आज ईंधन की कीमतों कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में मंगलवार को कुछ शहरों में फ्यूल की कीमत में भारी उछाल देखा गया है। कुछ शहरों में गिरावट भी हुई है। विभिन्न शहरों में पेट्रोल के रेट भी अलग है। डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में बिक रहा है।

कहीं इजाफा कहीं गिरावट

6 दिसंबर को मंदसौर में पेट्रोल की कीमतों में 0.94 रुपये का इजाफा देखा गया है। नरसिंहपुर में 0.89 रुपये, सीहोर में 0.68 रुपये, झाबुआ में 0.91 रुपये, होशंगाबाद में 0.75 रुपये, डिंडोरी में 0.62 रुपये की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा बेतूल, छतरपुर, धार, ग्वालियर, मुरैना, रायसेन, राजगढ़, रीवा, सीहोर, शहडोल, शाजापुर, सिंगरौली और विदिशा में भी पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सीधी, श्योपुर, सिवनी, रतलाम, नीमच, बालाघाट और अनुपुर में इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई है।

शहरों का ऐसा है हाल

राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यह 1 लीटर की कीमत 111 रुपये अधिक है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर,  जबलपुर, इंदौर, देवास में इसकी कीमत 108 रुपये के आसपास है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, खरगोन, मंदसौर, पन्ना, सतना, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है। अन्य शहरों की बात करें तो आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सिवनी,शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़ और उज्जैन में इसकी कीमत करीब 109 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews