कच्चे तेल में हुई गिरावट, फिर भी MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में लगी आग, बढ़े गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। जिसके बाद ब्रेंट क्रूड के दाम 79.02 डॉलर प्रति बैरल डब्ल्यूटीआई 74.10 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव  नहीं हुए हैं। हालांकि बिहार और राजस्थान में आज ईंधन के दाम घटते नजर आए। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में आज फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है।प्रदेश के ज्यादातर शहरों में इजाफा हुआ है। पेट्रोल पर औसतन 0.18 रुपये और डीजल पर 0.16 रुपये की वृद्धि हुई है। कुछ शहरों में इनकी कीमत आसमान छु रही है। अनुपुर, बालाघाट, रीवा और शहडोल में पेट्रोल 111 रुपये से अधिक के भाव में कारोबार कर रहा है। हालांकि कुछ शहर भी हैं, जहां भाव में गिरावट हुई है।

पेट्रोल के भाव में बदलाव

खंडवा में 0.87 रुपये, अनुपुर में 0.50 रुपये, भिंड में 0.40 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.51 रुपये, डींडौरी में 0.58 रुपये, जबलपुर में 0.40 रुपये, कटनी में 0.43 रुपये , खरगोन में 0.30 रुपये, नरसिंहपुर में 0.99 रुपये, सागर में 0.37 रुपये, सीहोर में 0.62 रुपये, शाजापुर मरण 0.38 रुपये, श्योपुर में 0.48 रुपये और विदिशा में 0.36 रुपये की बढ़ोतरी पेट्रोल के भाव में हुई है। उज्जैन में 0.75, राजगढ़ में 0.53 रुपये, होशंगाबाद 0.27 रुपये, छतरपुर में 0.84 रुपये, बेतूल में 0.72 रुपये और अलीराजपुर में 0.51 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के दाम बढ़े

वहीं डीजल की बात करें तो नरसिंहपुर में 0.89 रुपये, सीहोर में 0.57 रुपये, खंडवा में 0.79 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा अनुपुर, बड़वानी, बालाघाट, भिंड, छिंदवाड़ा, डींडौरी, हरदा, जबलपुर, खरगोन, पन्ना, सागर, शाजापुर, श्योपुर, सिंगरौली और विदिशा में भी इजाफा हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • उज्जैन में डीजल 93.82 रुपये और पेट्रोल 108.54 रुपये में बिक रहा है।
  • रीवा में डीजल कीमत 96.17 रुपये और पेट्रोल 111.11 रुपये है।
  • ग्वालियर में डीजल के दाम 94.02 रुपये और पेट्रोल के 108.72 रुपये है।
  • भोपाल में डीजल 93.40 रुपये और पेट्रोल 108.65 रुपये में कारोबार कर रहा है।
  • जबलपुर में डीजल के भाव 94.30 रुपये और पेट्रोल के 109.06 रुपये है।
  • इंदौर में डीजल 93.94 रुपये और पेट्रोल 108.66 रुपये में बिक रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews