कच्चा तेल हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल में भी भारी उछाल, MP में इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

कच्चा तेल हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल में भी भारी उछाल, MP में इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा। ब्रेट क्रूड में 0.05 फीसदी की गिरावट हुई है, इसे के साथ यह 83.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.13 फीसदी की वृद्धि हुई है। देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश में आज ईंधन के भाव में वृद्धि हुई है। पेट्रोल पर औसतन 0.30 रुपये और डीजल पर औसतन 0.28 रुपये का इजाफा हुआ है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग है।

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम

आगर मालवा में 0.30 रुपये, अलीराजपुर में 0.30 रुपये, छतरपुर में 0.22 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.39 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये, धार में 0.43 रुपये, गुना में 0.26 रुपये, होशंगाबाद में 0.65 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, खंडवा में 109.91 रुपये, खरगोन में  0.03 रुपये, इंदौर में 0.02 रुपये, बेतूल में 0.09 रुपये, भिंड में 0.08 रुपये, मंदसौर में 0.77 रुपये, नरसिंहपुर में 1.08 रुपये, रायसेन में 0.2 रुपये, राजगढ़ में 0.43 रुपये, सिवनी में 0.87 रुपये, शहडोल में 0.22 रुपये, सीधी में 0.14 रुपये, उज्जैन में 0.46 रुपये और उमरिया में 0.42 रुपये का इजाफा पेट्रोल में हुआ है।

डीजल के भाव में बदलाव

उमरिया में 0.39 रुपये, उज्जैन में 0.43 रुपये, सिवनी में 0.80 रुपये, राजगढ़ में 0.39 रुपये, नरसिंहपुर में 0.95 रुपये, मंदसौर में 0.71 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये , होशंगाबाद में 0.60 रुपये, धार में 0.41 रुपये, दमोह में 0.38 रुपये और छिंदवाद में 0.36 रुपये की वृद्धि डीजल में हुई है। अशोकनगर, अनुपुर, दतिया, जबलपुर, मंडला, रीवा, सीहोर और विदिशा में आज ईंधन के भाव में गिरावट देखी गई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.65 रुपये और डीजल का 93.90 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.68 रुपये और डीजल का93.96 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपये और डीजल का 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.66 रुपये और डीजल का 93.94 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल का भाव 111.05  रुपये और डीजल का 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109 रुपये और डीजल का 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews