MP में आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी हुई ईंधन के रेट में वृद्धि, यहाँ जानें अपने शहर का हाल

MP में आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी हुई ईंधन के रेट में वृद्धि, यहाँ जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। लगातार क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel) में राहत मिल सकती है। वहीं आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। पेट्रोल और डीजल में 0.08 रुपये की वृद्धि देखी गई है। हालांकि पिछले दिन ईंधन कीमतों में गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े… MP Weather : 4 संभागों सहित 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 3 दिन तक अतिवृष्टि की चेतावनी, मानसून सहित तीन सिस्टम एक्टिव

प्रदेश में कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक देखी जा रही है। इस लिस्ट में अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर शामिल है। उमरिया, राजगढ़, हरदा, दमोह और भिंड में आज पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, बैतूल और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े… यात्री ने पूछा “Train कितनी लेट है?”, जवाब मिला- “आपके पिताजी का क्या जाता है?”, रेलवे ने लिया ये एक्शन

अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक और 111 रुपये से कम है। सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews