फेस्टिव सीजन में पेट्रोल-डीजल पर मिलेगी जनता को राहत, इतना सस्ता होगा पेट्रोल, जानें MP के सभी शहरों का हाल

फेस्टिव सीजन में पेट्रोल-डीजल पर मिलेगी जनता को राहत, इतना सस्ता होगा पेट्रोल, जानें MP के सभी शहरों का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में राहत जारी है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है आने वाले त्योहारों के सीजन में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Prices of petrol and diesel) घट सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-3 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हो सकती। फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। वहीं आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पेट्रोल में 0.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 0.33 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में बड़ी गिरावट, देखें ताजा भाव

फिलहाल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत पर बिक रहा। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां आज पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस लिस्ट में टीकमगढ़, सिंगरौली, सीहोर, राजगढ़, नरसिंहपुर, मुरैना, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, गुना और बुरहानपुर शामिल है।

यह भी पढ़े… Rashifal 07 September 2022: मिथुन-सिंह-वृश्चिक पर आज बरसेगी कृपा, पदोन्नति-यात्रा-धन लाभ के योग, मेष कुंभ रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

विदिशा, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। वहीं अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सतना, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास देखी गई है। आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दतिया, धार, गुना, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। श्योपुर, शहडोल और रीवा में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा देखी गई है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews