कच्चे तेल के भाव में हुई वृद्धि, MP के इन शहरों में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जाने अपने शहर का हाल

कच्चे तेल के भाव में हुई वृद्धि, MP के इन शहरों में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जाने अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी हैं। आज क्रूड ऑयल की कीमत में मामूली उछाल देखा गया है। कुछ दिनों से क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के आसपास पर बनी हुई है, आज इसकी कीमत बढ़ कर 105 डॉलर के करीब जा चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश में आज पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में राहत मिली। प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर देखी गई है। वहीं डीजल की कीमत 94.90 रुपये प्रति लीटर पर बनी बनी हुई।

यह भी पढ़े… MP Weather: 28 जुलाई को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

हालांकि कुछ ऐसे भी है जहां ईंधन की कीमतों में मामूली उछाल देखा गया है। होशंगाबाद में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है। इस लिस्ट में बेतूल, धार, हरदा, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, सीहोर और उज्जैन भी शामिल है। प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल अनुपुरऔर  रीवा में है, यहां पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक है।

वहीं बात अन्य शहरों की करे तो आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नसीबपुर, नीमच, राजगढ़, सिहोरी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews