क्रूड ऑयल में भारी उछाल, पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, MP में महंगा हुआ फ्यूल, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में 25 फरवरी को कच्चे तेल के भाव में भारी उछाल आया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.23 फीसदी की वृद्धि के साथ 76.3 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड में 1.16 फीसदी की बढ़ोतररी हुई है, इसके दाम 83 डॉलर के बार हो चुके हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है। जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। एमपी के विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग है।

पेट्रोल के भाव में वृद्धि

एमपी के पेट्रोल के भाव में औसतन 0.08 रुपये की वृद्धि हुई है। अलग-अलग शहरों के भाव भी अलग हैं। कहीं सस्ता हुआ तो कहीं महंगा हुआ है। होशंगाबाद में 0.74 रुपये, मुरैना में 0.26 रुपये, नरसिंहपुर में 0.64 रुपये, सागर में 0.16 रुपये, सतना में 0.31 रुपये, सीहोर में 1.06 रुपये, शहडोल में 0.22 रुपये की बढ़ोत्तरी हुआ है। रतलाम में 0.26 रुपये, रायसेन में 1.53 रुपये, खरगोन में 0.95 रुपये, देवास में 0.44 रुपये, भिंड में 0.42 रुपये, की गिरावट भी देखी गई है।

बदल गए डीजल के दाम

मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में डीजल के भाव में बदलाव नहीं हुआ है। यहाँ औसतन 0.08 रुपये की वृद्धि हुई है। शहडोल में 0.20 रुपये, सीहोर में 0.98 रुपये, सतना में 0.28 रुपये, सागर में 0.16 रुपये, नरसिंहपुर में 0.55 रुपये, मुरैना में 0.24 रुपये, होशंगाबाद में 0.68 रुपये की वृद्धि हुई है। रायसेन में 1.40 रुपये, रतलाम में 0.24 रुपये, राजगढ़ में 0.20 रुपये की गिरावट हुई है। टीकमगढ़, रीवा में खरगोन, गुना, देवास, भिंड और अशोकनगर में दिसेल सस्ता हुआ है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल रुपये में बिक रहा है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल रुपये में बिक रहा है।
  • इंदौर में पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल रुपये में बिक रहा है।
  • जबलपुर में पेट्रोल 108.68 रुपये और डीजल रुपये में बिक रहा है।
  • रीवा में पेट्रोल 111.05 रुपये और डीजल रुपये में बिक रहा है।
  • उज्जैन में पेट्रोल 109 रुपये और डीजल रुपये में बिक रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews