क्रूड ऑयल की कीमत में आई गिरावट, MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ इजाफा, यहाँ जानें ईंधन के नए रेट

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel prices) के नए रेट जारी कर दिए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में भी गिरावट देखी गई। वहीं मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। अब भी क्रूड ऑयल की कीमतों मीन उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि इसका असर भारत में नहीं दिख रहा। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 0.6% की गिरावट के साथ 103.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुकी है। वहीं यूएस डब्ल्यूटीआई की कीमत 0.7% के साथ 97.87 डॉलर प्रति बैरल है।

यह भी पढ़े… शिवराज सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, फिर भी कर्मचारी नाखुश, बोले-बचाए एरियर के 700 करोड, की ये मांग

आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 0.07 रुपये की वृद्धि हुई है। डीजल में 0.06 रुपये प्रति की वृद्धि हुई है। इसी के साथ प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 के बीच में चल रही है। वहीं कुछ शहर ऐसे भी है जहां ईंधन की कीमतों में 0.50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट में सीधी, कटनी, होशंगाबाद, धार, भिंड और बेतुल शामिल है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों को अगस्त में मिलेगा बड़ा तोहफा! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा 2 लाख तक उछाल

अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, सागर, पन्ना, कटनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से कम और 110 रुपये से अधिक देखी गई है। आगर मालवा, बेतुल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। वहीं डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews