कच्चे तेल में राहत जारी, MP में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन हुआ सस्ता, जानें सभी शहरों का हाल

कच्चे तेल में राहत जारी, MP में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन हुआ सस्ता, जानें सभी शहरों का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। साथ देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Prices of petrol and diesel) स्थिर है। हालांकि मंगलवार को सरकार ने इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोलियम उत्पादों के भाव में नरमी देखते हुए डीजल और जेट ईंधन पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर शुल्क को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर 17,000 रुपये प्रति टन को बढ़ाकर 17,750 रुपये प्रति टन कर दिया है।

यह भी पढ़े… MP : वेतन रोके जाने से नाराज बिजली कर्मचारी, कार्य बहिष्कार का ऐलान, भुगतान तक जारी रहेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

वहीं मध्यप्रदेश में दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों के मुकाबले ईंधन की कीमत ज्यादा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 96 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल में 0.18 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। और डीजल की कीमतों में 0.16 रुपये प्ररती लीटर का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े… Vyapam Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 50000 पार सैलरी, जानें आयु-पात्रता

कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में आज गिरावट आई है। इस लिस्ट में अलीराजपुर, अशोकनगर, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, सतना, सीओनी, शिवपुरी, संगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा शामिल है। अनुपुर, बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये के पर पहुँच चुकी है।

आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, दतिया, धार, डिंडौरी, गुना, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, सीहोर, सिओनि, शाजापुर, सिंगरौली और टीकमगढ़ में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। विदिशा, उज्जैन, सागर, रतलाम, रायसेन, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, दमोह और भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अलीराजपुर, बड़वानी, बेतुल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews