क्रूड ऑयल के घटते दामों के बीच MP में आई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर का हाल

क्रूड ऑयल के घटते दामों के बीच MP में आई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज सुबह क्रूड ऑयल डब्लूटीआई फ्यूचर 0.50 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 90.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। वहीं ब्रेंट ऑयल की कीमत में 0.40 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसी के साथ ब्रेंट क्रूड की कीमत 96.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी है। देशभर में ईंधन कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल (prices of petrol and diesel) में आज हल्की वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़े… MP Weather : मानसून के साथ 5 सिस्टम एक्टिव, 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट

प्रदेश में औसतन पेट्रोल की कीमत पर 0.10 रुपये और डीजल की कीमत पर 0.10 की बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में बरकरार है। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई। इस लिस्ट में अनुपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, भोपाल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, मंडला, रीवा, सागर और सीहोर शामिल है।

अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास है। विदिशा, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, खरगोन, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतूल और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अशोकनगर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, सागर, सीहोर और सिंगरौली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews