रक्षाबंधन पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल, जानें नए रेट

रक्षाबंधन पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल, जानें नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश वासियों के लिए रक्षाबंधन का दिन राहत भरा रहा। आज प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Prices of petrol and diesel) स्थिर रही। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है, लेकिन कुछ ऐसे शहर भी है, जहां ईंधन की कीमतों में गिरावट आई है। फिलहाल, प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 94.90 रुपये प्रति लीटर है। उज्जैन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.28 रुपये है। इंदौर में 108.58 रुपये, जबलपुर में 108.68 रुपये और राजधानी भोपाल में 108.65 रुपये पेट्रोल की कीमत है।

यह भी पढ़े… MP : सरकार की बड़ी तैयारी, निकायों-परिषदों को मिलेगा लाभ, लागू होगा एक ही कानून, प्रक्रिया शुरू

टीकमगढ़, शिवपुरी, शाजापुर, सागर, रीवा, रतलाम, पन्ना, नीमच, मंडला, खरगोन, हरदा, दतिया, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी, अशोकनगर और अनूपपुर में आज पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखी गई। अलीराजपुर, बेतूल, भोपाल, छतरपुर, दमोह, धार, डींडौरी, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, सीहोर, उज्जैन और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत में हल्की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े… CG Weather : मानसून सहित 3 सिस्टम एक्टिव, 4 संभाग सहित 14 जिलों में भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, रिकॉर्ड हुई सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक वर्षा

आज विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल, अशोक नगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, डिंडौरी, कटनी, मंदसौर, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के करीब देखी गई। उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, नरसिंहपुर, मंडला, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, बेतूल, आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल रीवा, शहडोल और श्योपुर में बिक रहा है । यहाँ पेट्रोल की कीमत में 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है। ‌

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews