क्रूड ऑयल में आया उछाल, MP में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इन राज्यों में भी हुआ ईंधन के रेट में बदलाव, जानें आज का ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड के दाम 1.46 डॉलर बढ़कर 86.88 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुके हैं। वहीं डब्ल्यूटीआई में करीब 1 डॉलर की वृद्धि हुई है, इसकी कीमत 81.19 डॉलर प्रति बैरल है। देश के 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पटना समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के दाम बदल चुके हैं।

एमपी के ईंधन के भाव में उछाल

बात एमपी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की करें तो आज यहाँ ईंधन के भाव में हल्का उछाल आया। विभिन्न शहरों में फ्यूल के दाम भी अलग है। पेट्रोल में औसतन 0.38 रुपये और डीजल में 0.36 रुपये की वृद्धि हुई है। अलग-अलग शहरों में इस बदलाव के आँकड़े भी अलग है। नरसिंहपुर में करीब एक रुपये की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। विदिशा, उमरिया, सतना, राजगढ़, रायसेन, होशंगाबाद, डिंडौरी, धार, दमोह, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर और आगर मालवा में भी पेट्रोल की कीमतों में उछाल देखा गया है।

शहरों का है कुछ ऐसा हाल

आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, जबलपुर, इंदौर, देवास, ग्वालियर, भोपाल और अशोकनगर में आज इसकी कीमत 108 प्रति लीटर के आसपास है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 0.19 रुपये की वृद्धि के साथ 108.65 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, रायसेन, मुरैना, मंदसौर, मंडला, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार, दमोह, भिंड और बेतूल में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के करीब है। अनुपुर, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां इसकी कीमत एक से 111 रुपये से भी अधिक देखी गई है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews