क्रूड ऑयल में आया उछाल, पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में आज यानि 5 दिसंबर 2022 को कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उछाल देखा गीस है। ब्रेंट क्रूड 1.78 की वृद्धि के साथ 87.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई में भी 1.65 डॉलर का इजाफा हुआ है, इसकी किमर 81.63 डॉलर तक है। एक तरफ जहां कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए है। देश के महानगरों में इसकी कीमत स्थिर है।

इन शहरों में हुआ इजाफा

मध्यप्रदेश में सोमवार को कुछ शहरों में इजाफा देखा गया है तो कुछ शहर में राहत जारी है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग हैं। यहाँ फ्यूल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव होता ही रहता है। आज भी कहीं इजाफा हुआ है तो कहीं गिरावट। कुछ शहर ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। डीजल 94.89 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। खरगोन में पेट्रोल पर 0.85 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं अनुपुर में यह 0.70 रुपये महंगा हुआ है। मंडला, नीमच, पन्ना, बालाघाट, बड़वानी, झाबुआ, रतलाम और रायसेन में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

अन्य शहरों का हाल

भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज 108 रुपये प्रति लीटर के आस पास है। अलीराजपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, खरगोन, नीमच, पन्ना, सतना, शहडोल, शिवपुरी और उमरिया में इसकी कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है। उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, मंडला, कटनी, झाबुआ, हरदा, दतिया, छतरपुर, बेतूल, और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास देखी गई है। अनुपुर, बालाघाट और श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहां यहां इसकी कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews