पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, सिर्फ MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, कच्चे तेल की कीमत में हुई वृद्धि, जाने

पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, सिर्फ MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, कच्चे तेल की कीमत में हुई वृद्धि, जाने

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Price of petrol and diesel) में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच राजस्व सचिव तरूण बजाज में यह कहा है कि पेट्रोल-डीजल को अभी जीएसटी के दायरे में लाने में थोड़ा समय लगेगा। उनके मुताबिक पेट्रोल और डीजल केंद्र और राज्य दोनों के केन्द्रीय और राज्य के राजस्व का मुख्य जरिया है, यदि पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में आता है तो केंद्र और राज्य दोनों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसलिए पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने में थोड़ा समय लग सकता है। यह बयान सोमवार को आयोजित हुए औद्योगिक संगठन एसोचैम के कार्यक्रम में राजस्व सचिव बजाज ने यह बात कही है।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12S Ultra हुआ लॉन्च, मिलेगा DSLR जैसा कैमरा, मार्केट में धूम मचाएगा यह स्मार्टफोन, जाने खासियत

वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी आज इजाफा देखा गया है। 24 घंटों में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आई है, जहां ब्रेंट क्रूड के दामों में $3 की वृद्धि हुई है और कच्चे तेल की कीमत 111 से बढ़कर 114 हो चुकी है। हालांकि अब भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया है। मध्यप्रदेश में भी आज ईंधन के दाम स्थिर है और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े… CM की घोषणा के बाद शिक्षकों को मिलेगा बड़ा लाभ, 9000 रुपए तक की वेतन वृद्धि, जुलाई महीने से मिलेगा लाभ

कुछ ऐसे भी शहर है जहां हल्की वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में अनुपुर, बड़वानी, बेतूल, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, नीमच, पन्ना, रायसेन, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, शाजापुर, सीधी, शिवपुरी, सिंगरौली और टीकमगढ़ शामिल है। आज अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल सबसे महंगा रहा, यहां पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई। बड़वानी, बालाघाट, बेतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, खंडवा, खरगोन, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई।

अगरमालवा, छतरपुर, दतिया, गुना, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल एक लीटर पेट्रोल 108 रुपये के आसपास में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews