Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में राहत, देश के कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें MP के शहरों का हाल

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों लगातार गिरावट देखी जा रहा रही है। रविवार सुबह भी क्रूड ऑयल के भाव घटते नजर आए। इसके बाद भी देश में में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए। 20 नवंबर को कई राज्यों में ईंधन की कीमतों में इजाफा देखा गया है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतों में 0.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 0.41 रुपये की वृद्धि हुई है। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 0.48 रुपये की वृद्धि के साथ 108.68 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है । इस लिस्ट में गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा भी शामिल है। वहीं मध्यप्रदेश में आज ईंधन के कीमत स्थिर रहें। हालांकि बीते दिन फ्यूल के भाव में इजाफा हुआ था। दूसरी तरफ देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

एमपी के इन शहरों में बढ़ें पेट्रोल के दाम

फिलहाल, प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 109.70 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.89 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। यहाँ विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग है। बड़वानी, भिंड, भोपाल, दमोह, होशंगाबादअ और कटनी में आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 0.33 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है।

कुछ ऐसा है अन्य शहरों का हाल

राजगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में 1.29 रुपये की गिरावट हुई है। विदिशा, सिंगरौली, सागर, सीहोर, रतलाम, राजगढ़, मुरैना, जबलपुर, हरदा, इंदौर, ग्वालियर, अशोकनगर में रविवार को पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, भिंड, बेतूल, दमोह, छत्तरपुर, दतिया, दमोह, गुना, धार, झाबुआ, खंडवा, मण्डला, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर, शाजापुर, सिवनी, उज्जैन और टीकमगढ़ में आज एक पेट्रोल करीब 109 रूपये की कीमत में बिक रहा है। उमरिया, सीधी, शहडोल, सतना, पन्ना, खरगोन, कटनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर में बड़वानी और अलीराजपुर मे इसकी कीमत 110 रुपये प्रति के आसपास देखी गई है। अनुपुर और श्योपुर में ही आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। रीवा में 0.22 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews