Petrol And Diesel Rate: क्रूड ऑयल हुआ महंगा, MP के कई जिलों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। 11 अप्रैल को क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.63 फीसदी की वृद्धि के स 84.71 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.69 फीसदी की वृद्धि हुई है, इसकी कीमत 80.29 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव बदले हैं। एमपी में आज कहीं फ्यूल महंगा हुआ है तो कहीं सस्ता।

एमपी के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल

बालाघाट में 0.35 रुपये, अनुपुर में 0.27 रुपये, बैतूल में 0.31 रुपये, भोपाल में 0.33 रुपये, छतरपुर में 0.60 रुपये, धार में 0.78 रुपये, गुना में 0.43 रुपये, ग्वालियर में 0.18 रुपये, जबलपुर में 0.24 रुपये, कटनी में 0.59 रुपये, खंडवा में 0.61 रुपये, खरगोन में 0.34 रुपये, नरसिंहपुर में 0.15 रुपये, रतल में 0.24 रुपये, रीवा में 0.84 रुपये, सागर में 0.31 रुपये, सतना में 0.17 रुपये, सिवनी में 0.29 रुपये, श्योपुर में 0.21 रुपये, सीधी में 0.39 रुपये सिंगरौली में 0.11 रुपये और उज्जैन में 0.24 रुपये की वृद्धि हुई है। इसकव अलावा पन्ना, निमच, मंदसौर, दमोह और अशोकनगर में भी पेट्रोल के भाव में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

शिवपुरी में 0.29 रुपये, मुरैना में 0.67 रुपये, राजगढ़ में 0.15 रुपये, होशंगाबाद में 0.68 रुपये, हरदा में 0.30 रुपये, डींडौरी में 0.52 रुपये और दतिया में 0.14 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं भोपाल में 0.29 रुपये, भिंड में 0.39 रुपये, छतरपुर में 0.55 रुपये, धार में 0.71 रुपये, गुना में 0.39 रुपये। ग्वालियर मे 0.17 रुपये, जबलपुर में 0.21 रुपये, कटनी में 0.54 रुपये, खंडवा में 0.56 रुपये, खरगोन में 0.31 रुपये, रीवा में 0.76 रुपये, सीधी में 0.36 रुपये और उज्जैन में 0.21 रुपये की वृद्धि हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.94 रुपये और डीजल की 94.19 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.98 रुपये और डीजल की 96.97 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.24 रुपये और डीजल की 94.46 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews