Petrol And Diesel Rate: 11 मई को कच्चे तेल में आया उछाल, MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ताजा भाव

pay by car

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में 11 मई को क्रूड ऑयल के भाव में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 0.71 फीसदी वृद्धि के साथ 76.95 डॉलर  प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.69 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, इसके भाव 73.06 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुके हैं। तेल कंपनियों ने भी आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। राजधानी भोपाल में ईंधन के भाव स्थिर हैं। इसके अलावा छिंदवाड़ा, दतिया और इंदौर में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन जिलों पेट्रोल हुआ महंगा

भारत के कई राज्यों की तुलना में एमपी के पेट्रोल की कीमत ज्यादा है। यहाँ इसकी कीमत 108-112 रुपये तक है। विदिशा में 0.42 रुपये, टीकमगढ़ मे 0.26 रूपये, रीवा में 0.34 रुपये,मुरैना में 0.51 रुपये, खंडवा में 0.89 रुपये, जबलपुर में 0.50रुपये, देवास में 0.54 रुपये, देवास में 0.59 रुपये, भिंड में 0.62 रुपये, बैतूल में 0.48 रूपये, बालाघाट में 0.59 रुपये और अशोकनगर में 0.79 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा बुरहानपुर, हरदा, खरगोन, मंडला, नीमच, पन्ना, सागर, सीहोर, शाजापुर और सिंगरौली में भी पेट्रोल महंगा हुआ है।

डीजल के बदले भाव

अलीराजपुर, अनुपुर, छतरपुर, दमोह, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, झाबुआ, रायसेन, राजगढ़, सीधी, उज्जई और उमरिया में पेट्रोल और डीजल के भाव में मामूली गिरावट हुई है। विदिशा में 0.38 रुपये, रीवा में 0.32 रुपये, मुरैना में 0.46 रुपये, खंडवा में 0.81 रुपये, जबलपुर में 0.46 रुपये, धार में 0.49 रुपये, भिंड में 0.57 रुपये, बैतूल में 0.44 रुपये, बालाघाट में 0.54 रुपये और अशोकनगर में 0.71 रुपये की वृद्धि डीजल के भाव में हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.06 रुपये और डीजल की 94.30 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.78 रुपये और डीजल की 94.02 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.53 रुपये और डीजल की 96.57 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.54 रुपये और डीजल की 93.82 रुपये है।

डीजल के भाव में बदलाव

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews