Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में आया उछाल, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें MP के सभी शहरों का हाल

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट क्रूड ऑयल के भाव में आज उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 0.63 फीसदी की वृद्धि के साथ 72.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.45 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। तेल कंपनियों के पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले कुछ दिनों से ईंधन के भाव में कुछ खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी अलग है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है। वहीं एमपी के कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां डीजल की कीमत 96 रुपये और पेट्रोल की कीमत 111 रुपये के पार है। इस लिस्ट में रीवा, अनूपपुर, शहडोल और श्योपुर शामिल हैं।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये और डीजल की 93.76 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews