80 डॉलर के नीचे पहुंचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल के भाव में आया उछाल, MP में महंगा हुआ ईंधन, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Rate In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव मएब भारी गिरावट हुई है। एक बार फिर क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे पहुँच चुका है। ब्रेंट क्रूड 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 79.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 73.93 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी के अधिकतम शहरों में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है।

इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल

बड़वानी में 0.07 रुपये, भोपाल में 0.02 रुपये, बुरहानपुर में 0.08 रुपये, छतरपुर में 0.22 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.34 रुपये, देवास में 0.93 रुपये, दतिया में 0.36 रुपये, हरदा में 0.19 रुपये, जबलपुर मे 0.32 रुपये, झाबुआ में 0.43 रुपये, मंडला में 0.91 रुपये, मुरैना में 0,32 रुपये, नीमच में 0.17 रुपये, पन्ना में 0.45 रुपये, राजगढ़ में 0.70 रुपये, रतलाम में 0.56 रुपये, रीवा में 0.70 रुपये, सागर में 0.55 रुपये, सतना में 0.45 रुपये, शहडोल में 0.22 रुपये, शाजापुर में 0.39 रुपये, शिवपुरी में 0.30 रुपये, सिंगरौली में 0.48 रुपये की बढ़ोत्तरी पेट्रोल के भाव में हुई है।

डीजल का ऐसा है हाल

कुछ शहरों को आज गिरावट भी देखी गई है। वहीं कई स्थानों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। उमरिया, उज्जैन, टीकमगढ़, सीधी, सिवनी, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, मंदसौर, कटनी, धार, दमोह, भिंड, बेतूल, बालाघाट, अशोकनगर, अनुपुर और अलीराजपुर में आज डीजल के भाव में गिरावट हुई है। ग्वालियर और श्योपुर में डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये और डीजल के 93.92 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल के 93.84 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल के 94.25 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये और डीजल के 93.92 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.81 रुपये और डीजल के 96.82 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल के 94.25 रुपये है
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews